उत्तर प्रदेश : प्रयागराज पुलिस नैनी जेल से अशरफ और अतीक को लेकर CJM कोर्ट पहुंची है। उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अचानक उसके बेटे असद के एनकाउंटर की खबर आती है। कोर्ट परिसर में ही अतीक अहमद रोने लगता है। सिर पकड़कर जमीन पर बैठ जाता है। कुछ देर में उसने पीने के लिए पानी मांगा।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

इस दौरान अतीक अहमद ने अपने वकील से अलग मुलाकात की इजाजत मांगी। एनकाउंटर के बारे में पता चलते ही कोर्ट परिसर में ‘अतीक अहमद मुर्दाबाद, उमेश पाल अमर रहें’ के नारे लगने लगे। साथ ही, योगी-मोदी जिंदाबाद के भी नारे लग रहे है। वकील कोर्ट परिसर में गुस्से में नजर आ रहे हैं।
