नई दिल्ली : एलपीजी गैस का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को अब पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) में शिफ्ट होने के लिए आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। इन ऑफर्स के जरिए कंपनियां उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की ओर प्रोत्साहित कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, 31 मार्च से पहले पीएनजी कनेक्शन लेने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक की फ्री गैस दी जा रही है। इसके अलावा कई कंपनियां रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दे रही हैं, जबकि कुछ जगहों पर यह शुल्क पूरी तरह माफ भी किया जा रहा है।

कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष राहत दी जा रही है। कई कंपनियों ने व्यवसायिक कनेक्शन पर लगने वाले भारी सिक्योरिटी डिपॉजिट को माफ कर दिया है, जो पहले लाखों रुपये तक होता था। विशेषज्ञों का मानना है कि इन ऑफर्स से अधिक से अधिक लोग एलपीजी से पीएनजी की ओर शिफ्ट होंगे, जिससे न केवल लागत में कमी आएगी बल्कि पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।

