जादूगोड़ा। संवाददाता : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती मुखी समाज विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला बीस सूत्री सदस्य टिकी मुखी के द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर की फोटो पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित कर एवं अगरबत्ती जलाकर धूमधाम से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए टिकी मुखी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने इस देश को संविधान के रूप पर एक सामाजिक संरचना दी है। उन्होंने न केवल देश का संविधान लिखा बल्कि
अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सभी दबे कुचले लोगों के हितों पर ध्यान दिया एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। टीकी मुखी ने लोगों को यह भी समझाया कि हमें बाबा साहब के दिखाए के मार्ग पर चलना है एवं उनके द्वारा अधूरे कार्य को पूरा करना है जब हम द्वारा उनके बताए गए मार्ग पर चलेंगे तभी बाबा साहब अम्बेडकर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी एवं वहां उपस्थित लोगों को नशा से दूर रहने के लिए कहा गया और सभी के बीच मिठाई का वितरण किया गया। वहां पर उपस्थित लोगों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के फोटो पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जादूगोड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, माटीगोरा पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष राजू मुखी, तेतूलडंगा कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सुकलाल हेंब्रम मुकेश, मुखी समाज विकास समिति के अध्यक्ष अजय मुखी, लोलिन मुखी, प्रकाश भकत,अजीत कालिंदी, सूरज मुखी गांधी कर्मकार गोपी मुखी राकेश मुखी विक्की मुखी अमित मुखी संतोष मुखी उमेश मुखी आदि और भी कोई लोग यहां और थे।



