चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कान्दरबेड़ा-दोमुहानी सड़क कान्दरबेड़ा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के समीप गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा अचानक बेतरतीब ढंग से बाईक सवार को रोकने के प्रयास में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चांडिल के सुकसारी निवासी ,धीरेंन प्रमाणिक था।

जानकारी के प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, बाइक सवार युवक को ट्रैफिक पुलिस द्वारा अचानक रोकने के दौरान बचने के चक्कर में सड़क किनारे जा रही एक कार में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। मौके पर राहगीर एवं ट्रैफिक पुलिस ने घायल युवक को उसी कार से इलाज के लिए चांडिल अस्पताल भेजा गया। कांग्रेस नेता अरुण बागड़िया ने कहा जिला ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग के दौरान बाइक सवार को जान माल की सुरक्षा का ध्यान दे, साथ ही उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी से खुले में भरी वाहनों में बालू ,पत्थर बोल्डर परिवहन करने वाले पर मेहरबानियां की जाती है ओर बाईक सवार को चेकिंग के नाम पर ज्यादती पर रोक लगाया जाय.
