वैशाली : बिहार के वैशाली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की परंपरागत मर्यादाओं पर सवाल खड़े हो गए। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जहां परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गांव में हंगामा खड़ा हो गया और मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।



जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान रोहुआ गांव निवासी जगलाल महतो की पुत्री ममता कुमारी के रूप में हुई है, जबकि युवक गोलू महतो वैशाली थाना क्षेत्र के रती भगवानपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। पारिवारिक संबंधों के अनुसार गोलू महतो, ममता कुमारी की बड़ी बहन का पुत्र है। इस कारण ममता रिश्ते में उसकी मौसी लगती है।
दो वर्षों से चल रहा था प्रेम संबंध……
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और पिछले करीब दो वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। बताया जाता है कि युवक चोरी-छिपे युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों ने दोनों को एक कमरे में देख लिया, जिसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया. शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया।
ग्रामीणों की मौजूदगी में कराई गई शादी……
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। बाद में ग्रामीणों और समाज के कुछ लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद स्थानीय स्तर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो……
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे सामाजिक तथा पारिवारिक रिश्तों के संदर्भ में अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



