मुरी : सिल्ली विस विधायक अमित महतो की उपस्थिति में पीसी पथ निर्माण, नाली निर्माण, चबुतरा निर्माण का शिलान्यास हुआ। सबसे पहले अनगडा़ प्रखण्ड के हेसल बेडा़ में चबुतरा निर्माण, दिनेश तिर्क्री चौक समीप चर्च में चबुतरा, राम मंदिर परिसर में शौचालय,जरूवाडीह उरांव टोला में पीसीसी, सिल्ली टुटकी, नवाडीह तांती टोला में पीसीसी पथ, छाताटांड, उपर चटटानी, सिल्ली नीचे टोला में नाली निर्माण का शिलान्यास हुआ। सभी शिलान्यास बुजुर्ग महिला द्वारा किया गया जिनको बिधायक ने शिलान्यास मौके पर पुष्प गुच्छे के साथ नये वस्त्र दिया गया। विधायक अमित महतो ने कहा कि शिलान्यास के माध्यम से निर्माण कार्य ग्रमीण क्षेत्र में विकास को गति देने और जीवन स्तर सुधारने की दिशा में सरकार का बुनियादी कदम है। हेमन्त सोरेन सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। भविष्य में और भी सरकार की योजना का लाभ आम जनता को मिलेगा। आपके आशीर्वाद से सारा काम बढेगा, मौके पर जिला परिषद लक्ष्मी देवी, प्रकाश कोईरी, देवेन महतो, पांडे महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



