जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विस्तार के तहत युवा नेता हेमंत पाठक को युवा जदयू, जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हेमंत पाठक वर्ष 2009 से छात्र राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज छात्र संघ का चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद संभाला। वर्ष 2016 में आजसू से जुड़ने के बाद वे आजसू छात्र संघ, कोल्हान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे और तीन कार्यकाल तक संगठन की जिम्मेदारी संभाली। बाद में उन्हें आजसू छात्र संघ का जिला प्रभारी भी बनाया गया।

करीब 10 माह पूर्व उन्होंने जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी नेतृत्व ने उनकी सक्रियता और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें युवा जदयू महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत पाठक ने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी।
