जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिला संयोजक कौशिक स्वाई ने हिमांशु सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए. कौशिक स्वाई ने कहा कि पुलिस प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे तथा घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास कमजोर होगा. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं सख्त कदम उठाना आवश्यक है।


