जमशेदपुर : पूर्व भाजपा नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विकास सिंह ने स्वर्गीय हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि रघुवर दास के इस निर्णय से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ा है तथा बढ़ते अपराध के खिलाफ जनता में नई उम्मीद जगी है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में विकास सिंह ने कहा कि हत्या के तीन दिन बाद तक भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी केवल सोशल मीडिया पोस्ट और ज्ञापन देने तक सीमित रहे, लेकिन रघुवर दास ने बंद का आह्वान कर भाजपा की लाज बचाने का काम किया है। उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखकर बंदी को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहा है और लोग असुरक्षा के माहौल में जी रहे हैं। ऐसे में 3 जुलाई का बंद अपराध के खिलाफ एक मजबूत जनसंदेश साबित होगा। विकास सिंह ने घोषणा की कि वह अपने समर्थकों के साथ पूरे मानगो क्षेत्र में हुड़का जाम कर बंदी को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जिला प्रशासन बंदी में बाधा उत्पन्न करता है या समर्थकों को परेशान करता है तो वे गुरिल्ला पद्धति अपनाकर आंदोलन को जारी रखेंगे।
विकास सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे स्वर्गीय हिमांशु सिंह के परिजनों के घर जाकर सरकारी नौकरी की मांग कर केवल राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि वास्तव में पीड़ित परिवार की मदद करना चाहते हैं तो जिस प्रकार उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को टाटा स्टील में नौकरी दिलाई है, उसी तरह स्वर्गीय हिमांशु सिंह की पत्नी को भी अपनी बेटी या बहू मानकर टाटा स्टील में रोजगार दिलाने का प्रयास करें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और पीड़ित परिवार को वास्तविक सहायता मिलेगी।