जमशेदपुर : जिले में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद अपराधियों ने बेखौफ होकर एक युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरसानगर जोन नंबर-1बी निवासी अशीम बनर्जी मंगलवार देर रात मानगो से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उनकी चलती बाइक को रोक लिया और उन पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
हमले के दौरान अशीम बनर्जी ने किसी तरह अपनी बाइक रोककर बचाव का प्रयास किया। उन्होंने दोनों हाथों से चापड़ के वार को रोकने की कोशिश की, जिससे उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उनका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सकों के अनुसार, चापड़ के गहरे वार से उनके दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ेगी. इधर, शहर में लगातार हो रही चापड़बाजी की घटनाओं ने आम लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। नए एसएसपी के पदभार संभालने के तुरंत बाद हुई इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।