जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, सीनियर, 35+ और 50+ आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अंडर-14 बालक एकल वर्ग में आयुष टुडू ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रवीर महतो और शिवेश प्रधान क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालिका एकल में भूमिका पांडेय विजेता बनीं, वंशिका प्रसाद उपविजेता रहीं तथा प्रिश्ती सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में आर्यन टुडू ने खिताब जीता, जबकि सशराज सिंह और रजवीर महतो क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग में सृष्टि महतो विजेता रहीं, जबकि अदिति मिश्रा और भूमिका पांडेय ने क्रमशः दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में आदित्य कुमार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार दूसरे तथा आर्यन टुडू तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में अदिति मिश्रा विजेता बनीं, लक्ष्मी रौशन दूसरे तथा मुस्कान कुमारी यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर वर्ग में पुरुष एकल का खिताब आदर्श मयंक ने जीता। आकाश गुप्ता दूसरे तथा निखिल प्रधान तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर महिला एकल में मुस्कान कुमारी यादव विजेता रहीं, सुप्रिया जोंको ने दूसरा तथा पूर्णिमा प्रमाणिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एकल में राहुल कुमार विजेता बने, जबकि डॉ. मृत्युंजय महतो और राधेश्याम तिवारी क्रमशः दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। 35 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में डॉ. प्रीति किरण ने पहला स्थान प्राप्त किया, डॉ. बीना महतो दूसरे तथा चंचला कुमारी महतो तीसरे स्थान पर रहीं। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष एकल में सूर्यजीत सिंह विजेता बने, कैप्टन मनीष सिन्हा दूसरे और रंजीत कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न डबल्स स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-16, अंडर-19, सीनियर तथा 35+ वर्ग के पुरुष, महिला और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें अंडर-14 बालक वर्ग से आयुष टुडू, अंडर-14 बालिका वर्ग से भूमिका पांडेय, अंडर-16 बालक वर्ग से आर्यन टुडू, अंडर-16 बालिका वर्ग से सृष्टि महतो, अंडर-19 बालक वर्ग से आदित्य कुमार सिंह, अंडर-19 बालिका वर्ग से अदिति मिश्रा, सीनियर पुरुष वर्ग से आदर्श मयंक, सीनियर महिला वर्ग से मुस्कान कुमारी यादव, 35+ पुरुष वर्ग से राहुल कुमार, 35+ महिला वर्ग से डॉ. प्रीति किरण तथा 50+ पुरुष वर्ग से सूर्यजीत सिंह को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के समापन पर सभी विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी गईं।

