जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंगनगर में रविवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में पांच वर्षीय मासूम शिवम केवर्ती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब छह बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम सरायकेला जिले के जोड़ीडीह स्थित बलियाटांड़ का रहने वाला था और अपने घर के पास खेल रहा था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बस्ती के एक कुएं के पास शिवम की चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहराने लगी।
स्थानीय लोगों ने खोजबीन की तो शिवम लगभग 30 फीट गहरे कुएं में गिरा हुआ मिला। कुएं की अधिक गहराई के कारण कोई भी अंदर उतरने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी सह सिविल डिफेंस वॉलंटियर मजरुल बारी को सूचना दी गई।
रेस्क्यू में जुटी पुलिस और सिविल डिफेंस टीम……
मजरुल बारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के तुरंत बाद परिजन शिवम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
20 दिनों में परिवार पर टूटा दूसरा वज्रपात…..
बताया जा रहा है कि करीब 20 दिन पहले ही शिवम की नवजात बहन की भी मौत हो गई थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में था। एक सप्ताह पूर्व ही शिवम की मां मायके से बेटे को लेकर लौटी थीं। अब शिवम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।