केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जमशेदपुर : केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन, जमशेदपुर के चुनाव उपरांत सी.पी. कबीर क्लब, टुइलाडुंगरी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी श्री दिनेश कुमार उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त गुहा निषाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने सर्वसम्मति से निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष महेश कुमार, महासचिव चंद्रिका प्रसाद, उपाध्यक्ष सत्यनारायण निषाद एवं गौरव पारकर, सहसचिव शिवकुमार पारकर, संगठन सचिव तारकेश्वर निषाद, कोषाध्यक्ष भगवत निषाद, अंकेक्षक भानु निषाद, संरक्षक खेमू निषाद एवं मछिंद्र निषाद तथा संयोजक सुरेश निषाद शामिल थे. अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि “कोई भी समाज तभी आगे बढ़ता है जब उसमें संगठन, अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक समरसता का भाव मजबूत हो। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को युवा पीढ़ी के भविष्य, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाजहित के कार्यों को नई ऊर्जा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी तथा समाज में एकता और विकास की नई मिसाल स्थापित करेगी।
कार्यक्रम के दौरान केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी बनाए जाने पर श्री दिनेश कुमार का समाज के अध्यक्ष महेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शॉल, अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया गया. समारोह में विशेष रूप से तेली साहू समाज के केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल जी, जया साहू जी, रामप्रकाश साहू जी, लालूराम साहू जी एवं त्रिवेंद्र साहू जी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया. कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष के रूप में जमुना निषाद, कमला निषाद, पिंकी निषाद और अन्य को भी प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम में देवकी साहू, आकाश सह, प्यारे लाल साहू, दयाल साहू, मुकुंद निषाद, चंद्रिका निषाद, विधा निषाद, पुष्पा निषाद आदि उपस्थित थे।

