रांची / अरगोड़ा : 20 जुलाई को अरगोड़ा के पीपर टोली, नागड़ा ढीपा स्थित तारा नगर आवासीय परिसर के पंच मंदिर प्रांगण में भक्ति और संगीत की त्रिवेणी बही। लाजपत नगर रोड नंबर 10 स्थित वैष्णो देवी मंदिर की महिला भजन मंडली के दल ने अपनी पारंपरिक वाद्य यंत्रों और साज-सज्जा के साथ मंदिर परिसर में पहुंचकर एक से बढ़कर एक दिल को छू लेने वाले भगवान को समर्पित भजन प्रस्तुत किए।

संध्या आरती के साथ हुआ भव्य समापन
पंच मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित मणिकांत पाठक जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य भजन कार्यक्रम संध्या 4:00 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 7:00 बजे की संध्या आरती के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा आवासीय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।
धर्मप्रेमियों में दिखा भारी उत्साह
तारा नगर पंच मंदिर में इस महिला भजन मंडली का यह पहला आगमन था। समूह के इस अनूठे कार्यक्रम ने तारा नगर आवासीय परिसर में रहने वाले सभी धर्मप्रेमियों की श्रद्धा और भक्ति को और अधिक प्रगाढ़ कर दिया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भजनों का भरपूर आनंद लिया और सुर-ताल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
भविष्य में और भी भव्य आयोजन का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के समूह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आने वाले समय में तारा नगर आवासीय परिसर स्थित पंच मंदिर में इस तरह के भजन कार्यक्रमों का आयोजन और भी अधिक भव्य और विशाल तरीके से किया जाएगा।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी

