जमशेदपुर : नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 21 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित डब्ल्यूबीसी मुई थाई इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में कोच अंगराज के मार्गदर्शन में अनमोल कौर ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया. अनमोल कौर की इस उपलब्धि ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया। वहीं, प्रतियोगिता में आदर्श सिंह, सबिता सोरेन और सत्यम धानुका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया और राज्य की झोली में तीन सिल्वर मेडल जोड़ दिए।

इसके अलावा, लखीकांत दास ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल जज एवं रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जो राज्य के लिए गर्व की बात रही. खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर खेल प्रेमियों और खेल संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अंगराज के मार्गदर्शन, नियमित अभ्यास और अनुशासित प्रशिक्षण को दिया।
