जमशेदपुर : महाबली स्पोर्टिंग क्लब की ओर से इस वर्ष भी गणेश उत्सव को अत्यंत हर्षोल्लास और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उत्सव के सफल आयोजन और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर क्लब की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान होने वाले धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में इनकी रही विशेष उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्लब के संरक्षक मंडल, पदाधिकारी और सभी सक्रिय सदस्य, मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
- मुख्य संरक्षक: जीतू सिंह
- संरक्षक: बाबा , विनीत जायसवाल, कंचन सिंह
- अध्यक्ष: सौरव मजूमदार
- उपाध्यक्ष: सौरभ घोष, सौरिन घोष
- महासचिव: नीरज गुप्ता
- सचिव: अक्षत शर्मा
- कोषाध्यक्ष: रोहित महतो
अन्य सदस्य: पिंटा, रिशु मिश्रा सहित समिति के तमाम गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष गणेश उत्सव को और अधिक भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भव्य पंडाल, आकर्षक सजावट और महाप्रसाद वितरण के साथ-साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
