राॅंची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते सोमवार को सीआईडी कार्यालय पहुंचे। 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में सीआईडी अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईडी ने एल. ख्यांगते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस के अनुसार वे तय समय पर सीआईडी कार्यालय पहुंचे, जिसके बाद जांच अधिकारियों ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर सवाल-जवाब शुरू किए।
Advertisements

Advertisements
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और चयन प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
