मुरी : श्रमिकों और किसानों का राष्ट्रीय कन्वेंशन तालकटोरा स्टेडियम नयी दिल्ली में केन्द्रीय ट्रेड यूनियनो , स्वतंत्र फेडरेशन एसोसिएशन और संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में सम्पन्न हुई। 10 अगस्त को देशव्यापी जेलभरो का आव्हान किया गया। अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बीजू कृष्णन ने संबोधित करते हुए कहा किसान आन्दोलन के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों के आन्दोलन ने दिखा दिया कि सरकार को झुकाया जा सकता है,झुकाने वाला चाहिए, देश की जनता तानाशाही सरकार को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेगी, कारपोरेट हितों के लिए देश के मजदूरों – किसानों पर किसान – मजदूर विरोधी कानूनों को थौपा जाना, एम् एस पी की कानूनी गारंटी के समझौता को लागू नहीं करना,4 लेबर कोड, मनरेगा का खात्मा , भारत – अमेरिका व्यापार समझौता,सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ मजदूर – किसानों का एकताबद्ध आंदोलन ही देश की दिशा को बदल सकता है,10 अगस्त के देशव्यापी जेलभरो आन्दोलन एतिहासिक होगा।

बी, के यूं नेता राकेश टिकैत ने संबोधित करते हुए कहा किसान मजदूरों के साथ छात्रों – युवाओं, महिलाओं का मोदी सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष जरूरी है, छात्रों के आन्दोलन ने जीत दर्ज कर किसानो के बाद दूसरा जीत हासिल किया। 10 को जेलभरो आन्दोलन को सफल बनाने का आव्हान किया। इसके अलावे सीटू महासचिव कामरेड करीम, अवतार सिंह, अमरजीत कौर,सतवन जी, हरभजनसिंह, योगेन्द्र सिंह उगराहा, हरिप्रसाद,, किसान महासभा के राजाराम सिंह,इंदू प्रसाद, राजेंद्र सिंह सागर,डा,सुनीलम, शत्रु घन सिंह, योगेन्द्र सिंह नैन, गोबिंद राज,अशोक बैठा, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक ढावले,सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता,, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद आदि ने संबोधित किया।इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, अध्यक्ष असिम सरकार, उपाध्यक्ष सुरजीत सिन्हा, संयुक्त सचिव मदुवा कच्छप, शंकर उरांव, प्रदीप गुड़िया, सुब्रतो ज्योति सरकार,सीटू झारखंड महासचिव विश्वजीत देव, सचिव संजय पासवान, प्रतीक मिश्रा , संजय कुमार,राम बाबू, अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव बिनोद कुमार, बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभु नारायण राव,पं बंगाल किसान सभा के महासचिव परेश पाल, भक्त राम, हिमाचल किसान सभा के नेता राकेश सिंघा सहित देश भर के हजारों मजदूर – किसान प्रतिनिधि थे। ताल कटोरा स्टेडियम देश भर से आए किसान – मजदूर प्रतिनिधिओ से खचाखच भरा था। भारत – अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करो, एम् एस पी की कानूनी गारंटी करना होगा, कर्ज माफी करना होगा, कौन बनाता हिंदुस्तान – देश का मजदूर किसान,4 लेबर कोड रद्द करो, मजदूर विरोधी श्रम कानूनो में संसोधन नहीं चलेगा,बी,बी, ग्राम जी योजना नहीं चलेगा, मनरेगा वापस करना होगा,बीज विधेयक नहीं चलेगा,नयी पेंशन योजना रद्द करो पुरानी पैंशन योजना लागू करो, पेपर लीक पर पूरी तरह रोक लगाओ,42 हज़ार रुपए न्यूनतम वेतन लागू करो,सभी के लिए भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा की गारंटी करे।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
