जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आगामी 9 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली निशुल्क कांवर यात्रा के सफल संचालन के लिए कुमकुम श्रीवास्तव को सर्वसम्मति से यात्रा का संयोजक नियुक्त किया गया है। संघ के इस निर्णय का सदस्यों ने स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यात्रा का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगा. संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि कांवर यात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कुमकुम श्रीवास्तव को यात्रा की संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि महिला श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं समन्वय को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विकास सिंह ने बताया कि कुमकुम श्रीवास्तव अपने पति एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव के साथ पूरी कांवर यात्रा में शामिल रहकर यात्रा के संचालन, प्रबंधन और विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और सक्रिय सहभागिता से यात्रा का आयोजन सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न होगा. संघ की ओर से बताया गया कि निशुल्क कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
