जमशेदपुर : बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत पर मंगलवार को जमशेदपुर में जोहार जनसेवक पार्टी व जनसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक लड्डू वितरण कर खुशी मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इसे वैकल्पिक राजनीति की दिशा में महत्वपूर्ण जनादेश बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि बांकीपुर की जनता ने बदलाव और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह जीत आने वाले समय में देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. जयरामदास (अध्यक्ष), साई प्रसाद, सीताराम राजू, विकास सिंह, आत्मा विकास, एस. के. मंडल, जसपाल सिंह, निशांत कुमार, महेश कुमार, जगन्नाथ शर्मा, मुन्ना, दिलीप सिंह, शंकर महतो, रबींद्र ठाकुर, संजय कुमार तथा एस. के. डे सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रशांत किशोर की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता के प्रति आभार जताया।
