जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ. जटाशंकर पांडेय का मंगलवार को सोनारी मंडल की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सोनारी स्थित ईस्ट लेआउट सबुज संघ सभागार में आयोजित समारोह में मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमालाओं से लादकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता एवं मंडल प्रवासी अभय सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा, शशांक शेखर, महावीर सिंह, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, शंभू राम, विकास साहू, दीपक नाग, नितेश सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, रासबिहारी प्रसाद, नेहा साहू, सरिता लाल, काजल दा, बिराज दा समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ. पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सम्मान से अभिभूत डॉ. जटाशंकर पांडेय ने कहा कि सोनारी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मिला स्नेह, सम्मान और आत्मीयता उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें संगठन और समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
