रांची। समाजवादी पार्टी, झारखंड प्रदेश की ओर से राजधानी रांची में झारखंड आंदोलन के अगुआ एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची के अनगड़ा प्रखंड स्थित तुरुप टोल प्लाजा का नाम बदलकर “स्व. शिबू सोरेन टोल प्लाजा” किए जाने की मांग की।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि झारखंड आंदोलन में स्व. शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के लिए तुरुप टोल प्लाजा का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए. समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं प्रदेश प्रधान महासचिव मुस्तफा अंसारी ने कहा कि यह मांग जनभावनाओं से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जनता की भावना का सम्मान करते हुए टोल प्लाजा का नामकरण स्व. शिबू सोरेन के नाम पर करना चाहिए। उन्होंने इसे झारखंड के महान जननेता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
कार्यक्रम के दौरान किन्नर समाज के लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश प्रधान महासचिव मुस्तफा अंसारी, प्रदेश युवा महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा, इम्तियाज ओहदार, सुरेंद्र कालिंदी, रामप्रसाद गोप, इब्राहिम अंसारी, प्रकाश महतो, धनीराम करमाली सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रदेश युवा महासचिव सह प्रवक्ता शुभम सिन्हा ने कहा कि समाजवादी विचारधारा पूरे झारखंड में मजबूती के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उठाई गई यह मांग जनता की भावना से जुड़ी है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
