जमशेदपुर : झारखंड में JPSC एवं JSSC पेपर लीक मामले को लेकर छात्र अपने हक और भविष्य की मांग को लेकर कल शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा मार्च कर रहे थे। इस दौरान छात्रों एवं पत्रकारों पर लाठीचार्ज किया गया तथा छात्रों की आवाज को दबाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने बारीडीह बाजार एवं सिदगोड़ा बाजार के दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने की अपील की गई भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने कहा कि छात्रों और पत्रकारों पर लाठी चार्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है यह लोकतंत्र की हत्या है यह लड़ाई सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि झारखंड के हर युवा के भविष्य और अधिकार की लड़ाई है. इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला आईटी संयोजक विनोद सिंह, अजय सिंह, प्रभाकर राव पूरी, पंकज प्रिय, कंचन दत्ता, रंजीत सिंह, राजेश रजक, निर्मल गोप, साकेत कुमार, रिंकू पांडे, अनिकेत रॉय, राम मिश्रा, हरजिंदर सिंह, संजीव कुमार, पिंटू सिंह, टिंकू कुमार, मनोज तिवारी, पिंटू साह, पोरस कालिंदी, सौरभ सिंह, माही कुमार, राहुल वर्मा, सूरज सिंह, नरेंद्र साहू, महेंद्र सिंह,कुमार आशुतोष,मयंक कुमार आदि उपस्थित थे ।

