जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड के हलुदबनी मध्य विद्यालय परिसर में युवाओं की सामाजिक संस्था लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहित सिंह एवं ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, झारखंडी लोकनृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। लक्ष्य फाउंडेशन की टीम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराया और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया. मौके पर संस्था के संस्थापक विश्वनाथ दत्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर और सही मंच उपलब्ध कराने की है। संस्था का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व बच्चों में देशप्रेम, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। लक्ष्य फाउंडेशन का उद्देश्य केवल ऐसे आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना और उनके सपनों को नई उड़ान देना है. कार्यक्रम में संस्था के सह-संस्थापक शिबू नंदी, इंद्रनील दास, राहुल रंजन सिन्हा, अमर प्रामाणिक, अंकित शर्मा, राज मिश्रा, आदित्य मृणाल, लक्खी कर्मकार, आरती कुमारी, अजय महतो, प्रिंसी सहा, प्रदीप कर्मकार सहित संस्था के अन्य सदस्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।