जन सेवा संघ ट्रस्ट ने पहाड़ी जनजाति परिवारों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस…. खोकरो गांव में ध्वजारोहण, केक काटकर बच्चों में बांटी खुशियां, जरूरत की सामग्री भी वितरित
जमशेदपुर : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट, बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर की टीम ने खोकरो गांव में रहने वाले पहाड़ी जनजाति परिवारों के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गांव की बुजुर्ग महिला के हाथों तिरंगा फहराकर की गई। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
समारोह के दौरान ट्रस्ट की सदस्य सपना थापा की माताजी का जन्मदिन भी मनाया गया। केक काटकर बच्चों के बीच खुशियां बांटी गईं। इस दौरान बच्चों के लिए खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए, जिनमें बिस्किट, चॉकलेट, फ्रूटी, क्रीम बन, चिप्स, केला, केक और पानी की बोतल आदि शामिल थे। बच्चों के लिए मैगी भी बनाकर खिलाई गई. ट्रस्ट की ओर से बच्चों के बीच पढ़ाई की कॉपी-किताबें, बैट-बॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, लूडो, छाता और तिरंगा झंडा वितरित किया गया। वहीं, परिवारों को चादर, साड़ी, तिरपाल, दरी और चटाई समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। बच्चों के कपड़े, बच्चियों के ड्रेस और बड़ों के कपड़े भी वितरित किए गए।ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली और सम्मान पहुंचे। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही संस्था के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने और बच्चों को शिक्षा व खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा. कार्यक्रम में निताई गोराई, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, पंकज सिंह, बृज मोहन, विशाल कुमार, कुणाल शर्मा, अमन कुमार, कृष्णा मोहन, हेमंत मेटी, सपना थापा, अमृत कौर, प्रबीर रॉय, अनीशा सिन्हा, अर्चना कुमारी, रीना सोरेन, सुनील गुप्ता, सूरज सिंह, प्रकाश कुमार, अविनाश कुमार, राम ठाकुर सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।