जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर इम्पैक्ट क्लस्टर के टुइलाडूंगरी कम्युनिटी सेंटर में बुधवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बस्ती क्षेत्र की 53 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्कल समाज उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अलकनंदा मिश्रा थीं। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में समाजसेविका जहांआरा बेगम एवं शिक्षिका रीता देवी शामिल रहीं। वहीं, टुइलाडूंगरी कम्युनिटी सेंटर की सीसी मेंबर बेला देवी और बेदवती यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
मेहंदी, केश सज्जा और पहनावे में दिखा उत्साह……
सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं के बीच मेहंदी, केश सज्जा और पहनावा समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. विशेष श्रेणी में मेहंदी प्रतियोगिता में ललिता देवी, केश सज्जा में पूर्णिमा कुमारी और पहनावा प्रतियोगिता में माला कुमारी विजेता रहीं। वहीं हेमा साहू को सावन महोत्सव की ‘सावन क्वीन’ चुना गया. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के गीत-संगीत और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
आयोजन में सेंटर की टीम का सहयोग……
कार्यक्रम को सफल बनाने में टुइलाडूंगरी कम्युनिटी सेंटर के एरिया ऑफिसर आशीष प्रसाद समेत सेंटर के सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी मेल-जोल और सामुदायिक सहभागिता का अवसर प्रदान करते हैं।