धनबाद। झारखंड के विधायक जयराम महतो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जयराम महतो कथित तौर पर “बड़े बाबू” को लेकर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। उनके बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

वीडियो में जयराम महतो ने अपने खास अंदाज में हमला बोलते हुए कहा— “बिना साबुन के धो दिया!” उनके इस बयान को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या बातचीत के दौरान का है। हालांकि, वीडियो कब और कहां का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो वायरल होने के बाद जयराम महतो के बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
