जमशेदपुर : ग्रेड रिवीजन में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं विसंगतियों के समाधान की मांग को लेकर Field Maintenance Electrical (FME) एवं Electrical T&D के UCM साथियों ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के व्यापक हित में प्रबंधन स्तर पर उचित विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया गया. ज्ञापन में MGB (Minimum Guaranteed Benefit) को लेकर Block-1 एवं Block-2 की तर्ज पर कार्य की प्रकृति के अनुरूप Block-3 एवं Block-4 में भी उचित अंतर किए जाने की मांग की गई। साथ ही Block-3 एवं Block-4 के कर्मचारियों को Stagnancy Benefit का लाभ देने तथा 1 जनवरी 2025 या उसके बाद कंपनी में शामिल हुए कर्मचारियों को भी MGB के दायरे में लाने का आग्रह किया गया।

कर्मचारियों ने कंपनी आवास में रहने वाले NS कर्मचारियों के लिए Revised Basic के 6 प्रतिशत/Standard Rent के आधार पर होने वाली House Rent Recovery की व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग रखी। इसके अलावा TPR Parameters को सरल, पारदर्शी, वस्तुनिष्ठ, मापनीय एवं कर्मचारी-अनुकूल बनाने की बात कही गई. ज्ञापन में NS-6 Promotion के तहत चार वर्ष की सेवा एवं निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति देने तथा पात्र कर्मचारियों के लिए Fast-Track Promotion Policy लागू करने की मांग भी शामिल रही। Higher Education Allowance को संशोधित कर Wage Revision की Implementation Date से प्रभावी करने तथा Fitment के दौरान DA में हुई अस्थायी कमी से कर्मचारियों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए Non-Reduced DA Level पर उचित संरक्षण देने की मांग की गई।
इसके अलावा NS कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद भी Post-Retirement Medical Facility उपलब्ध कराने, FME एवं T&D कर्मचारियों के लिए HT Electrical Job एवं EOT Crane Height Job Allowance का प्रावधान करने की मांग की गई. ज्ञापन में अन्य Division से TSJ में आए और Wage Revision से वंचित कर्मचारियों को संशोधित वेतन समझौते का लाभ देने तथा पूर्व अनुभव के आधार पर मिले Lateral Entry Increment को आगामी Grade Revision एवं Promotion में भी संरक्षित रखने का अनुरोध किया गया।
टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखे गए सभी मुद्दों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने उचित मंच पर इन विषयों को उठाकर नीति के अनुरूप आवश्यक सुधार के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में JDC Chairman राकेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर गोप, ब्रजेश पांडेय, पवन प्रकाश, निशांत कुमार जायसवाल, अनूप ठाकुर, विवेक कुमार एवं हरिओम कुमार उपस्थित रहे।
