जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने एक किराए के मकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने उलीडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी अंचल रस्तोगी अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे। कुछ घंटे बाद जब वे वापस लौटे तो घर के बाहर लगा छोटा ताला खुला मिला। शक होने पर जब वे घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा बैग खुला हुआ है और उसमें रखी अलमारी की चाबी गायब है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इसके बाद जब उन्होंने अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ित अंचल रस्तोगी ने बताया कि वे महज चार दिन पहले ही उक्त मकान में किराए पर रहने आए थे। ऐसे में चोरी की घटना कैसे हुई, इसे लेकर वे खुद भी हैरान हैं। उन्होंने आशंका जताई कि चोरों को घर की गतिविधियों की पहले से जानकारी हो सकती है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी से फोन पर बातचीत कर मामले के जल्द उद्भेदन एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की. वहीं, उलीडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।