जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर SAARC Nations International Human Rights Association के National Executive Chairman डॉ. जी. जयराम दास ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. डॉ. जी. जयराम दास ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, करुणा और सादगी का प्रतीक रहा है। आज के दौर में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। समाज में शांति, सद्भाव और मानवता को मजबूत करने के लिए गांधी जी के बताए मार्ग पर चलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि गांधी जयंती केवल एक महान व्यक्तित्व को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। सत्य और अहिंसा को जीवन का हिस्सा बनाकर ही बेहतर और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र ने 2 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ (International Day of Non-Violence) के रूप में घोषित किया है। यह दिन महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को वैश्विक सम्मान देने का प्रतीक है. डॉ. जयराम दास ने गांधी जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मानवता, शांति और अहिंसा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
