डुमरिया : डुमरिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र स्थित सोनुदुरू प्राथमिक विद्यालय परिसर में गुरुवार को टीएसडीपीएल (TSDPL) के सीएसआर के सौजन्य से नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था. शिविर में आसपास के गांवों से पहुंचे 242 जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी दिया।

मेडिकल कैंप में डॉ. आशीष पारीख एवं उनकी मेडिकल टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के सफल आयोजन में गौरव बंदोपाध्याय, क्रांति, देवाशीष दास, टी.आर. बेज, तेजा एवं स्वास्तिक मोहंती का महत्वपूर्ण योगदान रहा. वहीं, यूनियन की ओर से प्रमोद उपाध्याय, शशि भूषण, अनीश कुमार झा, कौशलेश, राजेश, मनोज एवं सतीश ने सक्रिय सहयोग किया।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर से स्थानीय लोगों को अपने गांव के समीप ही चिकित्सा सुविधा का लाभ मिला। आयोजन के अंत में शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, यूनियन प्रतिनिधियों एवं मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
