घाटशिला : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन ने अपनी टीम के साथ घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र अंतर्गत आसना पंचायत के सुदूर गांव डांगाकमल पहुंचकर किसान शांखो सोरेन की पुत्री सीनगो सोरेन को मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर डॉ. सुनीता देबदुत सोरेन ने सीनगो सोरेन को बुके, डायरी एवं कलम भेंट कर उसकी सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली सीनगो ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

डॉ. सुनीता ने सीनगो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा को संसाधनों की कमी के कारण रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने भविष्य में शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं में हरसंभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे बच्चों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का काम करती है. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे – डाॅ देबदूत सोरेन, संतोष मुर्मू, पवन हांसदा, प्रधान सोरेन, चंद्राय हांसदा, सुशिला टुडू, संजय हेमब्रम, भरत हांसदा,बिनय बेरा, भारती हांसदा आदि।
