CID ने दबोचा, परीक्षा में कथित गड़बड़ी और नेटवर्क से जुड़े संबंधों की हो रही पूछताछ
राॅंची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी कथित परीक्षा अनियमितता और घोटाला मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में CID की टीम ने हजारीबाग से शैलेश पासवान को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी में शैलेश पासवान की क्या भूमिका थी। साथ ही उसके संपर्क में रहे लोगों और पूरे नेटवर्क से उसके संबंधों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी है।
Advertisements

Advertisements

