जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म खरीदकर चुनावी मैदान में उतरने का अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है। चुनाव में दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय, पवन उपाध्याय और श्याम तिवारी के बीच मुकाबला होने की संभावना है. चारों प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म खरीदने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब नामांकन फार्म जमा होने के बाद चुनाव की तिथि और स्थान निर्धारित किए जाएंगे। इसी के साथ सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे।

निष्पक्ष चुनाव के लिए विशेष रणनीति…..
चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव समन्वय समिति ने विशेष रणनीति तैयार की है। चुनाव संयोजक के साथ-साथ अभिभावक मंडली के सदस्यों से भी आवश्यक राय और सलाह ली जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जा सके।
अभिभावक मंडली में ये प्रमुख सदस्य…..
अभिभावक मंडली में कमल किशोर, राकेश्वर पांडेय, अनिल तिवारी, सुधांशु ओझा, आनंद बिहारी दुबे, डीके मिश्रा, विजय खान, रामबाबू तिवारी, नट्टू झा, बिनोद उपाध्याय, नकुल तिवारी और चंद्रशेखर मिश्रा प्रमुख रूप से शामिल हैं।
चुनाव समन्वय समिति की भी अहम भूमिका…..
चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में कमलेश दुबे, रत्नेश तिवारी, निर्मल दीक्षित, संतोष जोशी, अप्पू तिवारी, अरुण शुक्ला, अभिषेक ओझा, सुनील शर्मा, अंकित आनंद, विजय पाठक और दिलीप पांडेय चुनाव समन्वय समिति में अपनी भूमिका निभाएंगे।
संचालन समिति संभालेगी व्यवस्था…..
वहीं, चुनाव के संचालन एवं अन्य व्यवस्थाओं में पवन ओझा, पप्पू मिश्रा, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, सूरज ओझा, लालन झा, राहुल तिवारी, पप्पू उपाध्याय, राज मिश्रा, अभय पांडेय और विनीत मिश्रा प्रमुख भूमिका निभाएंगे. चार प्रत्याशियों के मैदान में आने से ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। फिलहाल चारों प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।
