सरायकेला-खरसावां। कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु जंगल में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। संयुक्त अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद किए जाने की सूचना है। यह कार्रवाई सरायकेला पुलिस, कोबरा और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षा बलों ने जंगल के विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान बरामद सामान को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की तलाश में जुटी हुई हैं।
Advertisements
Advertisements

