जमशेदपुर : गुरुद्वारा कलगीधर साहिब, टुईलाडूंगरी में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रथम प्रकाश गुरुपर्व श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत ने शामिल होकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया. कार्यक्रम की शुरुआत शाम को रहरास साहिब के पाठ के उपरांत हुई। इसके बाद स्त्री सत्संग सभा एवं सिख नौजवान सभा की ओर से विशेष शब्द-कीर्तन का आयोजन किया गया। संगत ने गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी भरकर गुरबाणी एवं शब्द-कीर्तन का श्रवण किया और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया।

शब्द-कीर्तन के उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब पर फूलों की वर्षा कर श्रद्धापूर्वक सुख आसन साहिब की मर्यादा पूरी की गई। इस दौरान पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी, भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सराबोर रहा. कार्यक्रम के समापन के बाद सिख नौजवान सभा, टुईलाडूंगरी की ओर से गुरुद्वारा परिसर में भव्य दीपमाला एवं आतिशबाजी का आयोजन किया गया। दीपमाला से पूरा गुरुद्वारा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। संगत ने गुरुपर्व की खुशियां श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाईं. कार्यक्रम में सिख नौजवान सभा, स्त्री सत्संग सभा सहित बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही।
प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: नौजवान सभा के प्रधान रंजीत सिंह, स्त्री सभा (ए) की प्रधान बीबी दलबीर कौर, स्त्री सत्संग सभा (बी) की प्रधान बीबी चरणजीत कौर, चेयरमैन जसबीर सिंह गिल, मीत प्रधान जोरावर सिंह एवं सोनी सिंह, सचिव सतवंत सिंह रौशन एवं नवजोत सिंह, कैशियर चरनजीत सिंह, हरजीत सिंह बोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, हरमन गिल, सन्नी सिंह बल, ओमी सिंह, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, बलराज सिंह बॉबी, बलजीत सिंह, दीपक सिंह, सतनाम कौर, जसबीर कौर डिंपी, परमजीत कौर, निर्मल कौर, संदीप कौर, सुनीता कौर, आशा कौर एवं सोनी कौर।
