गम्हरिया : गणेश महोत्सव को लेकर गम्हरिया में उत्साह चरम पर है। दुर्गा पूजा मैदान में आकर्षक ढंग से गणपति का दरबार सजाया गया है। शनिवार को सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उद्घाटन समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबुल महतो, झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. कालीपद सोरेन, कांग्रेस नेता अजय सिंह, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बारके, केपी तिवारी, गम्हरिया सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, बीटी दास समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। सांसद जोबा माझी ने कहा कि गणपति उत्सव आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने आयोजन समिति की तैयारियों की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. विधायक सविता महतो ने क्षेत्रवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण भी किया जाएगा. समिति के संरक्षक सत्री सिंह ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गणेश महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
आयोजन को सफल बनाने में इनका योगदान…..
पूजा आयोजन को सफल बनाने में पिंटू सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, धीरेन शर्मा, कौशल किशोर, जय सिंह, विपिन कुमार, सौरभ कुमार, नागेंद्र शर्मा, शशि प्रकाश, दिनेश महतो, पिंटू शर्मा, नीरज भट्ट, विजय सिंह, प्रिंस सिंह, अंशु कुमार, मोहित कुमार एवं मनोरंजन कुमार समेत समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
