जमशेदपुर : बिहार सरकार के विधानसभा के चीफ सेक्रेटरी राजकुमार अग्रहरि के शुक्रवार, 18 सितंबर को जमशेदपुर आगमन पर अग्रहरि समाज की ओर से जुगसलाई स्थित प्रदेश महामंत्री संतोष अग्रहरि के आवास पर शिष्टाचारिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर जमशेदपुर जिला अध्यक्ष उमाशंकर अग्रहरि ने राजकुमार अग्रहरि को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, पूर्व जिला अध्यक्ष जयकृष्ण अग्रहरि, शिव अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, बृजेश अग्रहरि, राम अवतार अग्रहरि, विजय अग्रहरि, शिवरतन अग्रहरि, अमित अग्रहरि, दीपक अग्रहरि, विजय कुमार अग्रहरि, विकास कुमार सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मोमेंटो भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

शिक्षा को लेकर युवाओं पर ध्यान देने की अपील……
बैठक के दौरान राजकुमार अग्रहरि ने समाज के बच्चों और युवाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और सही दिशा देना बेहद जरूरी है। बच्चों एवं युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने और उनके भविष्य निर्माण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
अग्रसेन जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह पर चर्चा…….
बैठक में आगामी 26 अक्टूबर को बारी मैदान, साकची में आयोजित होने वाले महाराजा अग्रसेन जयंती एवं पारिवारिक मिलन समारोह को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। समाज के सदस्यों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियों एवं सहभागिता पर विचार-विमर्श किया. राजकुमार अग्रहरि के जमशेदपुर आगमन और समाज के लोगों से मुलाकात को लेकर अग्रहरि समाज के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि उनका आगमन समाज के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
