जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा गोलमुरी मंडल की ओर से गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संध्या आरती एवं दीप प्रज्वलन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने पूजा-अर्चना और संध्या आरती में हिस्सा लेकर दीप प्रज्वलित किया। मंदिर परिसर को सैकड़ों दीपों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा. कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय के नेतृत्व में हुआ। मौके पर बी. श्रीनिवास राव, अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, संदीप आईच, रवि दा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
