जमशेदपुर : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के जिला अध्यक्ष पद के लोकतांत्रिक चुनाव को लेकर शनिवार को सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में चुनाव तैयारी बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष पद के चारों प्रत्याशी और चुनाव संचालन समिति के सदस्य शामिल हुए. चुनाव संचालन समिति के संयोजक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने प्रत्याशियों को मतदान प्रक्रिया एवं चुनाव व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव में सहयोग की अपील की गई।

बताया गया कि रविवार सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा। मतदाताओं से पहचान पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज साथ लाने और निर्धारित समय पर मतदान स्थल पहुंचने की अपील की गई. संचालन समिति के संयोजक अधिवक्ता अनिल तिवारी ने कहा कि यह चुनाव सामाजिक संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने चुनाव को अनुशासन, पारदर्शिता और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में चारों प्रत्याशियों ने भी निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव में सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में अनिल तिवारी, कमल किशोर, कमलेश दुबे, संतोष जोशी, अरुण शुक्ला, अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, रंजीत झा, राजीव पांडेय, राकेश उपाध्याय, श्याम तिवारी, दिवाकर पांडेय, अभय पांडेय, पवन उपाध्याय, गौरव कुमार, राजकुमार चौबे, राजकुमार तिवारी, दीपू तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
