JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला आया है. बागबेड़ा के घाघीडीह में एक बाछिया के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शनिवार की बताई जा रही है. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बछिया के मालिक श्याम बहादुर प्रसाद ने बागबेड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस रेस हुई जिसके बाद आरोपी 32 वर्षीय सैदुल शेख के सहयोगियों को हिसरात में लिया गया है. पुलिस सहयोगियों से थाने में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बांग्लादेशी है और इलाके में रहकर मजदूरी का काम करता है।
कई संस्था के कार्यकर्ता पहुंचे थाना
इधर, मामले की सूचना पाकर माई दरबार संस्था के संदीप सिंह, एकलव्य संस्था के कन्हैया प्रसाद, विकास प्रसाद, अभिमन्यू दास, भाजपा यूवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंशुल कुमार, किसान मोर्चा के जिला उपाध्याक्ष आनंद समेत अन्य कार्यकर्ता थाना पहुंची और कड़ी कार्रवाई की मांग की. मामले को लेकर श्याम बहादुर ने बताया कि बाछी घर के बाहर ही रहती है. मौके पर सीसीटीवी लगा हुआ है. सीसीटीवी में देखकर उन्हें घटना की जानकारी हुई. हालांकि तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

