जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर रविवार, 1 नवंबर को गोडगोड़ा फुटबॉल मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक पटमदा एवं एमजीएम थाना प्रभारी ने किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

