जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह समेत सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के निधन पर पूर्वी सिंहभूम जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने गहरा शोक जताया. सुबोध श्रीवास्तव ने एमजीएम अस्पताल पहुंचकर मंत्री के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चार युवा जिंदगियों का असमय चले जाना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने प्रशासन से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सड़क किनारे खड़े बड़े एवं खराब वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की. उन्होंने चारों दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

