जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जमशेदपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी सामाजिक सद्भाव और शांति के लिए प्रासंगिक हैं, जबकि शास्त्रीजी का “जय जवान, जय किसान” का संदेश देश के जवानों और किसानों के योगदान का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, एकता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
