जमशेदपुर : हिंद एकता सामाजिक संस्था ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताते हुए 9 अक्टूबर को स्वर्गीय रतन टाटा की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर स्थगित कर दिया है. संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने बताया कि शिविर की नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करती है।
Advertisements
Advertisements
