जमशेदपुर : मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. जी. जयारामदास को उनके सामाजिक योगदान के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं सोशल संवाद की ओर से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2017 से सामाजिक एवं मानवाधिकार गतिविधियों से जुड़े डॉ. जयारामदास Human Rights Mission के माध्यम से गरीब, पिछड़े, असहाय और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच जागरूकता व सहायता कार्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री, कपड़े, कंबल समेत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
डॉ. जयारामदास IHRC के National Executive Chairman एवं National Director के रूप में मानवाधिकार और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार तभी सार्थक होंगे, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, न्याय और अधिकार की पहुंच सुनिश्चित हो। सम्मान को उनके सामाजिक कार्यों की सराहना और भविष्य में जनसेवा के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
