जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान शहर में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। उपायुक्त ने निर्माणाधीन नौ दुर्गापूजा पंडालों के निरीक्षण के बाद पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम गठित की है। टीम को 12 अक्टूबर तक सभी संबंधित पंडालों के आसपास पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया है।

गठित टीम में जिला परिवहन पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त, यातायात डीएसपी और जुस्को के प्रतिनिधि शामिल हैं। टीम पंडालों के आसपास स्थित सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों के बड़े परिसरों को पार्किंग के लिए चिह्नित करेगी। साथ ही पूजा समितियों को वहां पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने में सहयोग करेगी। इस संबंध में टीम उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी. प्रशासन ने यह कदम 9 अक्टूबर को किए गए निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था को एक प्रमुख समस्या के रूप में सामने आने के बाद उठाया है।
इन नौ पंडालों का हुआ निरीक्षण……
दुईलाडुंगरी, एग्रिको, सिनेमा मैदान सिदगोड़ा, बारीडीह बाजार, बर्मामाइंस, ठाकुर प्यारा सिंह धुरेन्द्र सिंह क्लब, सीएच एरिया, सेंट्रल वेस्ट और कागलनगर स्थित हिंद क्लब दुर्गापूजा समिति के पंडालों का निरीक्षण किया गया था।
