जमशेदपुर : एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों में नए प्रभारियों की पदस्थापना की है। फागुनी पासवान को सीतारामडेरा, मंटू कुमार को बिरसानगर और संतोष कुमार को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। फागुनी पासवान पुलिस लाइन, मंटू कुमार कदमा थाना और संतोष कुमार जुगसलाई थाना में जेएसआई के पद पर कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि सीतारामडेरा के पूर्व थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था, जबकि बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी के पद भी खाली थे। सभी पदस्थापन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
Advertisements
Advertisements

