जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के एबीएम कॉलेज के सामने स्थित गोलमुरी सब्जी मार्केट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एक दुकान बुरी तरह जल चुकी थी। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया. स्थानीय स्तर पर आग लगने के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Advertisements
Advertisements
