जमशेदपुर : पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर बुधवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस-06, जमशेदपुर वाहिनी मुख्यालय में शहीद स्मारक एवं परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाहिनी के समादेष्टा राजेश कुमार (भा.पु.से.) ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर वर्ष 2025-26 में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस अवर निरीक्षक हेमंत भगत, आरक्षी सुनील राम और आरक्षी संतान कुमार मेहता के नाम पढ़े गए। पुलिस जवानों ने शस्त्र सलामी देकर शहीदों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Advertisements

Advertisements

